Lucknow में वरिष्ठ लोक कलाकार Lalita Pandey की 10वीं प्रदर्शनी शुरू, लोककला शैलियों का दिख रहा जलवा

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग स्थित ललित कला अकादमी में शनिवार को वरिष्ठ लोक कलाकार Lalita Pandey की 10वीं लोककला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। यह दो दिनों की हस्तशिल्प पेंटिंग प्रदर्शनी है, जिसमें भारतीय लोककला की अलग-अलग शैल

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग स्थित ललित कला अकादमी में शनिवार को वरिष्ठ लोक कलाकार Lalita Pandey की 10वीं लोककला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। यह दो दिनों की हस्तशिल्प पेंटिंग प्रदर्शनी है, जिसमें भारतीय लोककला की अलग-अलग शैलियों को प्रदर्शित किया गया है। शहर के कला प्रेमियों के लिए यह एक खास मौका है जहाँ वे पारंपरिक कला को करीब से देख सकते हैं।

इस प्रदर्शनी का आयोजन Lalita Pandey द्वारा स्थापित फाउंडेशन के माध्यम से किया गया है। फाउंडेशन की संस्थापक Lalita Pandey ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देना है। साथ ही, वे चाहती हैं कि नए और उभरते हुए कलाकार इस कला की खूबसूरती को समझें और इससे जुड़ें। यह प्रदर्शनी 4 जुलाई को शुरू हुई और 5 जुलाई तक चलेगी।