Lucknow में सचिवालय के समीक्षा अधिकारी के घर चोरी, चोर उखाड़ ले गए पूरे मकान की वायरिंग
Lucknow: राजधानी के वृंदावन इलाके में चोरों ने एक सरकारी अधिकारी के निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया है। चोर न सिर्फ कीमती सामान ले गए, बल्कि पूरे घर में लगी नई बिजली की वायरिंग तक उखाड़ ले गए। इस घटना से इलाके के लोगों
Lucknow: राजधानी के वृंदावन इलाके में चोरों ने एक सरकारी अधिकारी के निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया है। चोर न सिर्फ कीमती सामान ले गए, बल्कि पूरे घर में लगी नई बिजली की वायरिंग तक उखाड़ ले गए। इस घटना से इलाके के लोगों में डर का माहौल है।
यह मामला वृंदावन सेक्टर-6वी के पारिजात एन्क्लेव का है, जहां प्लॉट नंबर बी-83 पर उत्तर प्रदेश शासन के सचिवालय प्रशासन अनुभाग-10 में तैनात समीक्षा अधिकारी (RO) नीरज पांडेय का मकान बन रहा है। घटना 14 जुलाई 2026 की रात करीब 1 बजे की है। चोरों ने मकान का मुख्य गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां मौजूद सामान पर हाथ साफ कर दिया।
चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर वहां रखी ड्रिल मशीन, टाइल कटिंग मशीन, ग्राइंडर और प्लंबिंग का महंगा सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा घर से टेबल फैन और हैलोजन लाइटें भी गायब मिलीं। जब सुबह नीरज पांडेय अपने घर पहुंचे, तब उन्हें इस चोरी का पता चला और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पीड़ित की शिकायत के बाद पीजीआई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है और आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है।