Lucknow में शॉर्ट सर्किट से चाय की दुकान में लगी भीषण आग, बजरंग टी स्टॉल जलकर खाक

Lucknow: राजधानी के स्कूटर इंडिया इलाके में देर रात एक चाय की दुकान में भीषण आग लग गई। यह हादसा ऑडी सर्विस सेंटर के सामने फुटपाथ पर बनी बजरंग टी स्टॉल में हुआ। आग इतनी तेज थी कि पूरी दुकान जलकर राख हो गई। शुरुआती जानकारी

Lucknow: राजधानी के स्कूटर इंडिया इलाके में देर रात एक चाय की दुकान में भीषण आग लग गई। यह हादसा ऑडी सर्विस सेंटर के सामने फुटपाथ पर बनी बजरंग टी स्टॉल में हुआ। आग इतनी तेज थी कि पूरी दुकान जलकर राख हो गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देर रात जब यह घटना हुई, तो दुकान में रखा सारा सामान जल गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।