Lucknow में मासूम छात्रा से वैन चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरीश मिश्रा गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी के राजाजीपुरम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक निजी स्कूल की नर्सरी में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन चालक ने दुष्कर्म किया। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब शनिवार क
Lucknow: राजधानी के राजाजीपुरम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक निजी स्कूल की नर्सरी में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन चालक ने दुष्कर्म किया। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब शनिवार को बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जब मेडिकल जांच की तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता की मां ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। लखनऊ के तालकटोरा थाने में मामला दर्ज कराते ही पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी वैन चालक गिरीश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कई दिनों से बच्ची के साथ यह दरिंदगी कर रहा था। वह बच्ची को स्कूल से घर लाते समय सबसे आखिर में छोड़ता था और सुनसान जगह का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम करता था।
जब पुलिस ने बच्ची को आरोपी के सामने लाया तो वह उसे देखते ही रोने लगी। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि गिरीश कई दिनों से उसके साथ गलत काम कर रहा था। बच्ची के माता-पिता दोनों निजी नौकरी करते हैं और उन्होंने ही सुविधा के लिए वैन लगवाई थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मेडिकल रिपोर्ट के साथ फोरेंसिक सबूतों का भी परीक्षण किया जाएगा। पुलिस अब वैन में सफर करने वाले अन्य बच्चों से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी और बच्चे के साथ भी ऐसा दुर्व्यवहार तो नहीं हुआ है।