Lucknow में स्कूलों की टाइमिंग बदली, अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी कक्षाएं, BSA ने जारी किया आदेश
Lucknow: लखनऊ के स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है। शहर में प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) विपिन कुमार ने इस संबंध में नया आदेश जारी कर दि
Lucknow: लखनऊ के स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है। शहर में प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) विपिन कुमार ने इस संबंध में नया आदेश जारी कर दिया है, जो 18 जुलाई 2026 से लागू हो गया है।
नए नियमों के मुताबिक, अब नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और अगले आदेश तक यही समय रहेगा। मौसम में सुधार और गर्मी से राहत मिलने के कारण शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।
इससे पहले भीषण गर्मी और लू के चलते स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रखा गया था। अब तापमान सामान्य होने पर समय बढ़ाया गया है। BSA ने सभी बोर्डों के स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे इस नई समय-सारिणी का सख्ती से पालन करें।
इस आदेश की कॉपी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि जमीनी स्तर पर इसका पालन सुनिश्चित किया जा सके।