Lucknow में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, बैंक खाते से निकले 94 हजार रुपये
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से हजारों रुपये पार कर दिए। ठगों ने बड़ी चालाकी से पीड़ित के खाते से 94,000 रुपये निकाल लिए, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से हजारों रुपये पार कर दिए। ठगों ने बड़ी चालाकी से पीड़ित के खाते से 94,000 रुपये निकाल लिए, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़ित चंद्रभान पासी ने इस धोखाधड़ी की शिकायत सरोजनीनगर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके खाते से बिना जानकारी के पैसे निकाल लिए गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। ठगों का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है ताकि ट्रांजैक्शन की डिटेल्स निकाली जा सकें और दोषियों को पकड़ा जा सके।