Lucknow में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, युवक पर जानलेवा हमला

Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में आपसी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, तपोवन नग

Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में आपसी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, तपोवन नगर के रहने वाले संदीप यादव पर उनके ही पड़ोसियों ने हमला बोला। संदीप ने इस हमले के लिए अपने मोहल्ले के ही आर्यन, ओम, राम श्री और संगीता पर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों और पीड़ित के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह वारदात हुई।

घटना की सूचना मिलते ही सरोजनीनगर थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले को दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पड़ोसियों के बीच छोटे-मोटे विवाद अक्सर होते रहते थे, लेकिन इस बार मामला गंभीर रूप ले गया।