Lucknow के सरोजनी नगर थाने में पीस कमेटी की बैठक, सावन और चेहल्लुम को शांतिपूर्ण मनाने की अपील
Lucknow: लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में मंगलवार शाम को पीस कमेटी की एक अहम बैठक हुई। इस मीटिंग का मुख्य मकसद आने वाले सावन के महीने में शिव मंदिरों में होने वाले जलाभिषेक और चेहल्लुम के पर्व को बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण
Lucknow: लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में मंगलवार शाम को पीस कमेटी की एक अहम बैठक हुई। इस मीटिंग का मुख्य मकसद आने वाले सावन के महीने में शिव मंदिरों में होने वाले जलाभिषेक और चेहल्लुम के पर्व को बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना था।
पुलिस प्रशासन ने बैठक के दौरान स्थानीय लोगों और कमेटी के सदस्यों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। अधिकारियों ने साफ किया कि सावन और चेहल्लुम जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।