Lucknow में 21 वर्षीय युवती लापता, पिता ने हरदोई के युवक पर लगाया अपहरण का आरोप
Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके से एक 21 साल की युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि हरदोई के रहने वाले एक युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है।
Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके से एक 21 साल की युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि हरदोई के रहने वाले एक युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और युवती की तलाश में जुटी है।
इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि युवती और आरोपी का सुराग मिल सके। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि युवती 21 मई 2026 को नौकरी के सिलसिले में एक कॉल आने के बाद तेलीबाग बाजार गई थी, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।
युवती के पिता बृज मोहन सिंह की शिकायत पर पीजीआई थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान इरशाद अली के रूप में हुई है, जिस पर युवती को जबरन ले जाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक इरशाद अली पहले SGPGI में संविदा पर काम कर चुका है और वह युवती के परिवार को पहले से जानता था।
लखनऊ दक्षिण के पुलिस उपायुक्त अमित कुमार आनंद ने बताया कि युवती को जल्द खोजने के लिए चार पुलिस टीमें बनाई गई हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने यह भी साफ किया है कि इस मामले में धर्मांतरण से जुड़ी कोई शिकायत नहीं है और सोशल मीडिया पर चल रही बातें महज अफवाह हैं।