Lucknow में मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत, भाई-भाभी के साथ रहता था राजकुमार

Lucknow: सरोजनी नगर इलाके के शांतिनगर में एक 40 साल के मजदूर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और अपने भाई और भाभी के साथ रहता था. शुक्रवार तड़के उसकी मौत होने

Lucknow: सरोजनी नगर इलाके के शांतिनगर में एक 40 साल के मजदूर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और अपने भाई और भाभी के साथ रहता था. शुक्रवार तड़के उसकी मौत होने से परिवार में मातम छा गया है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात अचानक राजकुमार की तबीयत बिगड़ गई थी. घबराए हुए परिजन उसे तुरंत सरोजनी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक राजकुमार काफी समय से बीमार चल रहा था और उसे शराब की लत भी थी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत की असली वजह क्या थी, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि सभी पहलुओं को देखा जा सके.