Lucknow के सरोजनी नगर में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के बीच मारपीट, सवारियों को लेकर हुआ विवाद
Lucknow: राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब स्कूटर इंडिया चौराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालकों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह पूरा विवाद सवारियां बैठाने को लेकर शुरू हुआ था, जिसने देखते ही
Lucknow: राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब स्कूटर इंडिया चौराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालकों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह पूरा विवाद सवारियां बैठाने को लेकर शुरू हुआ था, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, चौराहे पर सवारियों को लेने की होड़ मची थी, जिसके चलते दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि चालकों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
वहीं, लखनऊ में ई-रिक्शा चालकों के बीच तनाव का माहौल पिछले कुछ समय से बना हुआ है। हाल ही में ई-रिक्शा और ई-ऑटो ड्राइवर संयुक्त मोर्चा ने अपने पुराने अध्यक्ष मुन्ना लाल यादव को हटाकर रवींद्र कुमार (यम्मू) को नया अध्यक्ष चुना है। चालकों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन ने उनके लिए सवारी उतारने और खड़े करने के लिए कोई तय स्टैंड या पार्किंग की जगह नहीं दी है, जिससे अक्सर विवाद होते रहते हैं।