Lucknow में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, Lion Security पर 5 लाख का जुर्माना और अधिकारियों की सैलरी कटेगी
Lucknow: राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में गंदगी और नालों की सफाई न होने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार सुबह प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और महापौर सुषमा खर्कवाल ने शहर के चार वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस
Lucknow: राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में गंदगी और नालों की सफाई न होने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार सुबह प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और महापौर सुषमा खर्कवाल ने शहर के चार वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नालों में जमा गंदगी देख मंत्री काफी नाराज हुए और तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।
निरीक्षण के दौरान जोन-3 के अयोध्या दास प्रथम, अयोध्या दास द्वितीय, फैजुल्लागंज द्वितीय और जोन-4 के गोमती नगर वार्ड की स्थिति देखी गई। मंत्री सुरेश खन्ना ने पाया कि सड़कों की सफाई तो ठीक थी, लेकिन नालों की सफाई में भारी लापरवाही बरती गई है। उन्होंने साफ कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्था Lion Security पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, जोन-3 और जोन-4 के जोनल सैनिटरी अधिकारियों की पांच-पांच दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि केवल सड़क झाड़ने से शहर साफ नहीं होता, नालों की सफाई भी उतनी ही जरूरी है।
बता दें कि Lion Security पहले भी लापरवाही के कारण कार्रवाई का सामना कर चुकी है। सितंबर 2021 में फैजुल्लागंज और त्रिवेणी नगर में खराब सफाई के चलते इस एजेंसी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगा था और इसका कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द किया गया था। शहर के अन्य इलाकों में भी समय-समय पर निरीक्षण के बाद अधिकारियों को चेतावनी दी जाती रही है ताकि जनता को गंदगी से राहत मिल सके।