Lucknow में शौचालय का छज्जा गिरने से व्यक्ति की मौत, मलबे में दबने से हुई दुर्घटना

Lucknow: राजधानी के सैरपुर थाना क्षेत्र के साधुपुर गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां घर के शौचालय का छज्जा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई. यह घटना सुबह के समय हुई जब व्यक्त

Lucknow: राजधानी के सैरपुर थाना क्षेत्र के साधुपुर गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां घर के शौचालय का छज्जा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई. यह घटना सुबह के समय हुई जब व्यक्ति शौचालय के अंदर जा रहा था.

जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय रमाकर मिश्रा रविवार सुबह जैसे ही शौचालय में दाखिल हुए, ऊपर का छज्जा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया. रमाकर मिश्रा मलबे के नीचे दब गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.