Lucknow में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Lucknow: राजधानी के सैरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। इस हादसे में युवक का साथ आया दूसरा साथी

Lucknow: राजधानी के सैरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। इस हादसे में युवक का साथ आया दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि युवक को मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल साथी को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस अब फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।