Lucknow में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, गोमती नदी के पास मिला शव, 4 आरोपी गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी के सैरपुर इलाके में 27 साल के युवक राज उर्फ मोनू निषाद की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी वारदात पुर
Lucknow: राजधानी के सैरपुर इलाके में 27 साल के युवक राज उर्फ मोनू निषाद की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी वारदात पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद के चलते अंजाम दी गई।
राज उर्फ मोनू निषाद सैरपुर के दुगौर बीरमपुर का रहने वाला था। वह 8 अगस्त 2026 की शाम को अपने घर से बाइक पर निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद 10 अगस्त को माल थाना क्षेत्र में गोमती नदी के पास रिंग रोड पुल के नीचे उसका शव तैरता हुआ मिला। 12 अगस्त को परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने राज के तीन दोस्तों पर हत्या का शक जताया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस टीम और सैरपुर पुलिस ने मिलकर काम किया और चार लोगों को पकड़ लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि जमीन के एक सौदे में करीब डेढ़ लाख रुपये कमीशन का विवाद था, जो एक साथी पर बकाया था। इसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी।
पुलिस के मुताबिक, राज का 5 अगस्त को गांव के दो युवकों से भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने राज के साथ आखिरी बार देखे गए युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके।