Lucknow में नाबालिग को भगाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सैरपुर पुलिस ने गोविंद पाल को पकड़ा
Lucknow: लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी गोविंद पाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई सै
Lucknow: लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी गोविंद पाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई सैरपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने मिलकर की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गोविंद पाल ने नाबालिग लड़की को बहलाकर भगाया था, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई और उसे धर दबोचा गया। हालांकि, इस मामले में एक दूसरा आरोपी भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।