Lucknow में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने फर्रुखाबाद मोड़ के पास से दबोचा
Lucknow: राजधानी के सैरपुर इलाके में 14 साल की किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में सैरपुर पुलिस और सर्विलांस टीम
Lucknow: राजधानी के सैरपुर इलाके में 14 साल की किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में सैरपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने मिलकर काम किया और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को फर्रुखाबाद मोड़ के पास से पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने पहले ही 14 वर्षीय किशोरी को बरामद कर लिया था, जिसके बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई थी। सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई और संयुक्त टीम ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।