Lucknow में सीढ़ी चोरी के शक में युवक को जंजीर से बांधा, पुलिस ने आरोपी और गार्ड दोनों पर की कार्रवाई
Lucknow: राजधानी के सैनिक नगर इलाके में एक युवक को लोहे की सीढ़ी चोरी करने के शक में जंजीर से बांधकर घुमाने का मामला सामने आया है। यह घटना रायबरेली रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बाहर हुई। सोशल मीडिया पर इस घटना क
Lucknow: राजधानी के सैनिक नगर इलाके में एक युवक को लोहे की सीढ़ी चोरी करने के शक में जंजीर से बांधकर घुमाने का मामला सामने आया है। यह घटना रायबरेली रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बाहर हुई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार शाम 21 जुलाई 2026 की है। सेनानी बिहार मोड़ के पास स्थित Value Plus इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से कुछ दिन पहले लोहे की सीढ़ी चोरी हुई थी। शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक सीढ़ी ले जाते हुए दिखा था। मंगलवार को जब वह युवक वहां दिखा, तो शोरूम के गार्ड राहुल ने अपने साथियों की मदद से उसे पकड़ लिया और उसे लोहे की जंजीर से बांध दिया।
पीजीआई थाना पुलिस ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने चोरी के आरोपी युवक, जिसका नाम आजम है, को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि आजम के खिलाफ पहले भी चोरी के कुछ मामले दर्ज हो चुके हैं।
वहीं, कानून हाथ में लेने वाले गार्ड के खिलाफ भी पुलिस सख्त है। पीजीआई थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने साफ किया कि किसी भी आरोपी को जंजीर से बांधना गलत है। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने के तरीके पर नाराजगी जताते हुए गार्ड राहुल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।