Lucknow में पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, कमर में लगी गोली के बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
Lucknow: राजधानी के सहादतगंज इलाके में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। यासीनगंज में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को आनन-फानन
Lucknow: राजधानी के सहादतगंज इलाके में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। यासीनगंज में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी मुन्ना कुरैशी ने गप्पू नाम के युवक पर फायरिंग कर दी। गोली गप्पू की कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना किसी पुराने विवाद का नतीजा है, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई और मामला गोलीबारी तक पहुँच गया।