Lucknow में वर्चस्व की रंजिश में युवक को मारी गोली, हमलावर अमान अली फरार
Lucknow: राजधानी के सआदतगंज इलाके में वर्चस्व की लड़ाई में एक युवक को गोली मार दी गई। यह घटना यासीनगंज इलाके के महादेव मंदिर के पास हुई, जहां 24 साल के अब्दुल खान उर्फ गप्पू मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी एक बदमाश ने उन पर
Lucknow: राजधानी के सआदतगंज इलाके में वर्चस्व की लड़ाई में एक युवक को गोली मार दी गई। यह घटना यासीनगंज इलाके के महादेव मंदिर के पास हुई, जहां 24 साल के अब्दुल खान उर्फ गप्पू मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी एक बदमाश ने उन पर हमला कर दिया। गोली लगने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
घायल अब्दुल खान चौक फूलमंडी के रहने वाले हैं और गोली उनके कंधे में लगी है। घटना के तुरंत बाद उन्हें केजीएमयू (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों की बातों से पता चला है कि यह हमला वर्चस्व की पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की वजह से हुआ है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी अमान अली उर्फ मुन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा और मामले का पूरा खुलासा होगा।