Lucknow RTO में कर्मचारी प्रेम शंकर शर्मा सेवानिवृत्त, 30 साल की सेवा के बाद विदाई समारोह आयोजित
Lucknow: लखनऊ के आरटीओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी प्रेम शंकर शर्मा अपनी लंबी सरकारी सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपनी 30 वर्ष और 5 माह की सेवा पूरी की, जिसके बाद कार्यालय में उनके
Lucknow: लखनऊ के आरटीओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी प्रेम शंकर शर्मा अपनी लंबी सरकारी सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपनी 30 वर्ष और 5 माह की सेवा पूरी की, जिसके बाद कार्यालय में उनके सम्मान में एक विदाई कार्यक्रम रखा गया।
यह विदाई समारोह सरोजनी नगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। प्रेम शंकर शर्मा यहाँ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। इस मौके पर उनके सहकर्मियों ने उन्हें विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की।