Lucknow में जल योग का कमाल, Roma Hemvani ने 2 मिनट में किए 20 से ज्यादा आसन

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। जल योग विशेषज्ञ रोमा हेमवानी ने पानी के बीच योग करके सबको हैरान कर दिया। उन्होंने महज 2 मिनट के अंदर 20 से अधिक योगासन पूरे कि

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। जल योग विशेषज्ञ रोमा हेमवानी ने पानी के बीच योग करके सबको हैरान कर दिया। उन्होंने महज 2 मिनट के अंदर 20 से अधिक योगासन पूरे किए।

यह पूरा आयोजन महानगर के शालीमार गैलेंट के पूल में किया गया। 58 साल की रोमा हेमवानी पानी पर तैरते हुए योग करने में माहिर हैं। उन्होंने बताया कि जल योग से लोगों को काफी मानसिक और शारीरिक आराम मिलता है और अब धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता भी बढ़ रही है।

रोमा हेमवानी पहले भी जल योग में कई बड़े रिकॉर्ड बना चुकी हैं। उन्होंने 21 दिसंबर 2024 को विश्व ध्यान दिवस पर पानी में तैरते हुए 1 घंटे 24 मिनट और 1 सेकंड तक जलीय ध्यान मुद्रा में रहने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद 21 दिसंबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस पर उन्होंने पद्मासन में 2 घंटे 7 मिनट और 20 सेकंड तक जल ध्यान का प्रदर्शन किया था।

शहर में योग दिवस का उत्साह अन्य जगहों पर भी दिखा। जनभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और रेजिडेंसी में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी योगासन किए और लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।