Lucknow में सड़क हादसे में युवक की मौत, कार ने मां के साथ स्कूटी पर जा रहे बेटे को 2KM तक घसीटा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के महिगवां इलाके में रविवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक और उसकी मां को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की जान चली गई, जबकि उसकी मां गंभीर र

Lucknow: राजधानी लखनऊ के महिगवां इलाके में रविवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक और उसकी मां को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की जान चली गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है जब युवक अपनी मां के साथ स्कूटी से जा रहा था। पहाड़पुर चौराहे के पास एक बेकाबू कार ने उन्हें टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां दूर जा गिरीं, लेकिन स्कूटी चला रहा युवक कार के नीचे फंस गया। बताया जा रहा है कि कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और युवक कार के नीचे फंसा रहा, जिसे करीब 2 किलोमीटर तक घसीटा गया।

हादसे के बाद घायल युवक को तुरंत KGMU ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने इलाज की कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।