Lucknow में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोग घायल, Defender कार के मालिक और ड्राइवर पर FIR
Lucknow: लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में Venue कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज आईसीयू में
Lucknow: लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में Venue कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।
हादसे की जानकारी देते हुए बताया गया कि आगरा जिले के शाहगंज के रहने वाले अख्तर हुसैन ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की है। उन्होंने डिफेंडर कार के चालक और उसके मालिक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और इसमें किसकी लापरवाही थी।