Lucknow में सड़क हादसे में छात्र की मौत, ऑटो की टक्कर के बाद रोडवेज बस ने कुचला
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहाँ एक ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया, जिसके बाद पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया. इस हादसे में गंभीर रूप से घा
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहाँ एक ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया, जिसके बाद पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना होटल Piccadilly के पास हुई. मृतक की पहचान 25 वर्षीय विशेष भट्ट के रूप में हुई है, जो बाराबंकी के जहांगीराबाद स्थित दामोदरपुर के रहने वाले थे और BA सेकंड ईयर के छात्र थे. बताया गया कि एक ऑटो ने विशेष की बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घिसटने लगे. इसी बीच एक रोडवेज बस वहां पहुंची और उसका पिछला टायर विशेष के ऊपर से गुजर गया.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया. हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने विशेष के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए उनके परिवार को हादसे की जानकारी दी.
हादसे के बाद ऑटो ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.