Lucknow में सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, पशु को बचाने के चक्कर में दीवार से टकराया ऑटो
Lucknow: राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में एक ऑटो चालक की जान चली गई. पुलिस ने घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताब
Lucknow: राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में एक ऑटो चालक की जान चली गई. पुलिस ने घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, कृष्णानगर के स्नेह नगर के रहने वाले 35 वर्षीय अरुण कुमार सोनकर पेशे से ऑटो चालक थे. मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह अपना ऑटो लेकर निकले थे. जब वह आलमबाग स्थित जेल रोड से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक पशु उनके सामने आ गया. पशु को बचाने के लिए अरुण ने ऑटो को मोड़ा, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पास की एक दीवार से टकराकर पलट गई.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अरुण को ट्रामा सेंटर ले गई. वहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. मृतक के भाई अमित ने इस दुखद घटना की जानकारी दी. अरुण अपने पीछे पत्नी सरिता और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं.