Lucknow में रिटायर्ड DIG से सोलर पैनल के नाम पर 2.61 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेज दिखाकर लगाया चूना

Lucknow: राजधानी लखनऊ के विजयंतखंड-2 इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड DIG महेंद्र यादव के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने उन्हें सोलर पैनल लगवाने और उस पर सरकारी सब्सिडी दिलाने का लालच देकर 2.61 लाख रुपये ठग ल

Lucknow: राजधानी लखनऊ के विजयंतखंड-2 इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड DIG महेंद्र यादव के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने उन्हें सोलर पैनल लगवाने और उस पर सरकारी सब्सिडी दिलाने का लालच देकर 2.61 लाख रुपये ठग लिए। यह मामला करीब सात साल बाद तब खुला जब पीड़ित को सब्सिडी की राशि नहीं मिली।

घटना की शुरुआत दिसंबर 2019 में हुई थी जब महेंद्र यादव का संपर्क मातृ श्री ग्रीन सोलर कंपनी से हुआ था। कंपनी के दिनेश सिंह, प्रशांत गुप्ता और अतुल सक्सेना ने उन्हें सोलर पैनल लगवाने के लिए राजी किया। आरोप है कि पैनल लगवाते समय प्रशांत और दिनेश ने फर्जी सूचीबद्धता पत्र (Listing Letter) दिखाकर उन्हें विश्वास में लिया कि कंपनी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है और उन्हें सब्सिडी मिल जाएगी।

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब सब्सिडी नहीं मिली, तो पीड़ित ने यूपी नेडा (UP NEDA) विभाग से संपर्क किया। वहां जांच करने पर पता चला कि मातृ श्री ग्रीन सोलर कंपनी यूपी नेडा में सूचीबद्ध नहीं है। नियमों के मुताबिक, सब्सिडी केवल उन्हीं कंपनियों के माध्यम से मिलती है जो नेडा में रजिस्टर्ड होती हैं।

इस खुलासे के बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी कंपनी, जिसका ऑफिस वाराणसी और फैक्ट्री चंदौली में है, और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।