Lucknow में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद की बैठक, UP समेत अन्य राज्यों में संगठन बढ़ाने की बनी रणनीति

Lucknow: लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में रविवार को राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद की अवध प्रांत योजना बैठक हुई। इस बैठक में संगठन को आगे बढ़ाने और आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बैठक का मुख्य मकसद

Lucknow: लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में रविवार को राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद की अवध प्रांत योजना बैठक हुई। इस बैठक में संगठन को आगे बढ़ाने और आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बैठक का मुख्य मकसद संगठन के विस्तार पर जोर देना था।

बैठक के दौरान इस बात पर मंथन हुआ कि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में संगठन की पहुंच कैसे बढ़ाई जाए। परिषद के उद्देश्यों में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना, गौ हत्या पर सख्त सजा का प्रावधान करना और सनातन सभ्यता का विकास करना शामिल है। इसके अलावा धर्म परिवर्तन और लव जिहाद को रोकने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठन गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के प्रयास भी कर रहा है।

संगठन की रणनीति में हिंदुओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना, धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाना और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने की मांग करना भी शामिल है। परिषद अपनी मजबूती के लिए देश के सभी मुख्यालयों में स्थायी भवन बनाने की मांग कर रही है ताकि हिंदू समाज के लिए एक केंद्र बनाया जा सके। संगठन का विस्तार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रहा है, जिसके तहत कई देशों में राष्ट्रीय अध्यक्षों की घोषणा की गई है।