Lucknow में राष्ट्रहित पर विचार गोष्ठी, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले जैन समाज के लोग सम्मानित

Lucknow: राजधानी लखनऊ में राष्ट्रहित पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान चातुर्मास वर्षायोग के अवसर पर समाज के उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है

Lucknow: राजधानी लखनऊ में राष्ट्रहित पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान चातुर्मास वर्षायोग के अवसर पर समाज के उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह पूरा आयोजन उपाध्याय 108 वीहसंत सागर के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

इस सम्मान समारोह में जैन समाज के उन लोगों को चुना गया जो प्रशासन, शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा, उद्योग, व्यापार और सामाजिक सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य मकसद राष्ट्र निर्माण में इन लोगों की भूमिका को सराहते हुए समाज को प्रेरित करना था।

गौरतलब है कि लखनऊ में उपाध्याय श्री विहसंत सागर मुनिराज जी के मार्गदर्शन में चातुर्मास वर्षायोग की गतिविधियां लगातार चल रही हैं। इससे पहले 19 जुलाई 2026 को भी आनंदमय पावन वर्षायोग- 2026 के मंगल कलश स्थापना महामहोत्सव का आयोजन किया गया था।