Lucknow को तोहफ़ा, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सुबह 3 घंटे एंट्री फ्री, मॉर्निंग वॉकर्स और योग करने वालों को मिलेगी राहत

Lucknow/UP : लखनऊ के बसंतकुंज इलाके में स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब सुबह के समय यहां आने वाले लोगों को प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई है

Lucknow/UP : लखनऊ के बसंतकुंज इलाके में स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब सुबह के समय यहां आने वाले लोगों को प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई है जो सुबह की सैर और योग के लिए यहां आते हैं।

नियम के मुताबिक, सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक राष्ट्र प्रेरणा स्थल में एंट्री पूरी तरह से फ्री रहेगी। इस समय के दौरान मॉर्निंग वॉकर्स और योग करने वाले लोग बिना किसी टिकट के अंदर जा सकेंगे। हालांकि, सुबह 8 बजे के बाद आने वाले आम दर्शकों के लिए एंट्री फीस लागू होगी।

8 बजे के बाद प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 15 रुपये का टिकट लेना होगा। यह व्यवस्था लखनऊ के लोगों के लिए स्वास्थ्य और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाने के लिए की गई है।