Lucknow में करंट लगने से गृहिणी की मौत, फर्राटा पंखे का तार लगाते समय हुआ हादसा

Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के राजाखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक 24 साल की गृहिणी की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह घर में फर्राटा पंखे का तार बिजली के

Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के राजाखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक 24 साल की गृहिणी की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह घर में फर्राटा पंखे का तार बिजली के बोर्ड में लगा रही थी।

मृतका की पहचान गीता के रूप में हुई है। हादसे के समय गीता घर में अकेली थी। उसके पति प्रमोद काम पर गए हुए थे। जब प्रमोद काम खत्म करके घर लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी का शव जमीन पर पड़ा देखा। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

गीता और प्रमोद का एक डेढ़ साल का बेटा है, जिसका नाम प्रिंस है। एक छोटी सी लापरवाही की वजह से प्रिंस की माँ अब इस दुनिया में नहीं रही। गांव में इस घटना के बाद से काफी दुख का माहौल है।