Lucknow को तोहफ़ा, राजाजीपुरम से बीबीडी तक चलेंगी नई एसी इलेक्ट्रिक बसें, देख लीजिए किराए की पूरी लिस्ट

Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए सफर अब और आसान होने जा रहा है। राजाजीपुरम से बीबीडी कॉलेज तक नई एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने जा रही है। यह सेवा 1 अगस्त 2026, शनिवार से शुरू होगी, जिससे शहर के उन इलाकों को सीधा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए सफर अब और आसान होने जा रहा है। राजाजीपुरम से बीबीडी कॉलेज तक नई एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने जा रही है। यह सेवा 1 अगस्त 2026, शनिवार से शुरू होगी, जिससे शहर के उन इलाकों को सीधा जुड़ाव मिलेगा जो अब तक मेट्रो रूट से दूर थे।

इस नई बस सेवा का संचालन लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट (LCTSL) द्वारा किया जाएगा। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक विमल राजन ने गुरुवार को इस रूट के स्टॉपेज, समय और किराए को मंजूरी दे दी है। दुबग्गा सिटी बस डिपो के एआरएम डीके गर्ग ने बताया कि इस रूट पर कुल 12 बस स्टॉप बनाए गए हैं। इस सेवा के शुरू होने से रोजाना करीब तीन हजार यात्रियों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

यह नई बस सेवा पुराने रूट नंबर सात की जगह लेगी, जिसे कम यात्रियों और मेट्रो रूट के समानांतर होने की वजह से बंद कर दिया गया था। इस रूट पर कुल 15 एसी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, जो सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों को बस के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि बसें हर आधे से पौन घंटे के अंतराल पर मिलेंगी।

किराए की बात करें तो राजाजीपुरम से अलग-अलग स्टॉप के लिए रेट तय किए गए हैं:

स्टॉपेज किराया (रुपये में)
चारबाग 15
जीपीओ, जवाहर भवन, सिकंदराबाद 20
बालू अड्डा 25
लोहिया पार्क, बीबीडी एकेडमी 30
दयाल पैराडाइज, पत्रकारपुरम 35
गोमतीनगर हैनीमैन, कठौता झील 40
मटियारी तिराहा और बीबीडी कॉलेज 45