Lucknow में 4 दिन से लापता महिला का शव नाले में मिला, उन्नाव की रहने वाली थी कमला देवी

Lucknow/Rahimabad: लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में पिछले चार दिनों से लापता एक महिला का शव संदिग्ध हालात में बेहता नाले में मिला है। शव एक पेड़ में फंसा हुआ था, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान उन्नाव जिले क

Lucknow/Rahimabad: लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में पिछले चार दिनों से लापता एक महिला का शव संदिग्ध हालात में बेहता नाले में मिला है। शव एक पेड़ में फंसा हुआ था, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान उन्नाव जिले के रहने वाले कमला देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय कमला देवी उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र के अहमदपुर कासिमपुर की निवासी थीं। वह 13 जुलाई 2026 से लापता थीं और उनके परिवार वाले उनकी तलाश कर रहे थे। कमला देवी के पति केदारनाथ एक शिक्षक हैं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट औरास थाने में दर्ज कराई गई थी।

17 जुलाई 2026 को रहीमाबाद के भटपुरवा गांव के पास बेहता नाले में उनका शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि महिला की मौत कैसे हुई।