Lucknow में तंत्र-मंत्र के बहाने दंपती से ठगी, जेवर और नकदी लेकर बाइक सवार ठग फरार
Lucknow: राजधानी के रहीमाबाद इलाके में ठगों ने एक दंपती को अपना शिकार बनाया है। तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास का झांसा देकर बाइक सवार बदमाशों ने उनसे गहने और कैश लूट लिया और मौके से रफूचक्कर हो गए। यह पूरी घटना रहीमाबाद थाना
Lucknow: राजधानी के रहीमाबाद इलाके में ठगों ने एक दंपती को अपना शिकार बनाया है। तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास का झांसा देकर बाइक सवार बदमाशों ने उनसे गहने और कैश लूट लिया और मौके से रफूचक्कर हो गए।
यह पूरी घटना रहीमाबाद थाना क्षेत्र के कैथुलिया गांव की है। यहाँ रहने वाले एक दंपती के पास कुछ अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने दंपती को तंत्र-मंत्र के बहाने बातों में फंसाया और फिर उनके जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाइक सवार ठग कौन थे और वे कहाँ से आए थे। स्थानीय लोगों को ऐसे संदिग्ध लोगों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।