Lucknow में कच्ची दीवार गिरने से 12 साल के बच्चे की मौत, मलबे में दबकर गई जान
Lucknow: राजधानी के रहीमाबाद इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां खड़ौहां गांव में खेलते समय एक 12 साल के मासूम पर कच्ची दीवार गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब इलाके में लगातार
Lucknow: राजधानी के रहीमाबाद इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां खड़ौहां गांव में खेलते समय एक 12 साल के मासूम पर कच्ची दीवार गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब इलाके में लगातार बारिश हो रही थी.
मृतक बच्चे की पहचान सुनील के बेटे शिवा के रूप में हुई है, जो गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था. जानकारी के मुताबिक, शिवा अपने ताऊ के मकान के बाहर कच्चे गलियारे में खेल रहा था. इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और वह मलबे के नीचे दब गया. शिवा के साथ उसका ममेरा भाई कृष्णा भी खेल रहा था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया.
हादसे के बाद जब परिजनों और ग्रामीणों को पता चला, तो उन्होंने तुरंत मलबे को हटाकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की. हालांकि, जब तक शिवा को बाहर निकाला गया, उसकी सांसें थम चुकी थीं. शिवा के पिता सुनील राजमिस्त्री का काम करते हैं. परिवार में उसकी मां रामदेवी, दो भाई साहिल और विकास और एक बड़ी बहन शालिनी हैं.
रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.