Lucknow में बस और पिकअप की जोरदार टक्कर, कई लोग घायल, रहीमाबाद के पास हुआ हादसा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने आगे चल रही बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी लेन पर जा पहुंची,

Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने आगे चल रही बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी लेन पर जा पहुंची, जिससे वहां मौजूद कई लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वह सीधे बस के पिछले हिस्से में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अपनी लेन छोड़कर दूसरी तरफ चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।