Lucknow में RAF जवानों ने किया रक्तदान, अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर लगाया शिविर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बिजनौर में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों और अधिकारियों ने मानवता की मिसाल पेश की है। अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के मौके पर 91वीं वाहिनी RAF द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बिजनौर में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों और अधिकारियों ने मानवता की मिसाल पेश की है। अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के मौके पर 91वीं वाहिनी RAF द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फोर्स के सदस्यों ने हिस्सा लिया और रक्तदान किया।

यह आयोजन मंगलवार, 16 जून 2026 को किया गया था। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों की जान बचाना था। इस दौरान RAF के अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर खून दान किया ताकि अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर किया जा सके।

बता दें कि दुनिया भर में हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। साल 2026 के लिए इस दिवस की थीम “मानवता की एक बूँद. रक्त दान करें. जीवन बचाएँ.” रखी गई है। इस दिन का मकसद सुरक्षित रक्त की जरूरत के बारे में जागरूकता फैलाना और उन लोगों का सम्मान करना है जो अपनी मर्जी से रक्तदान करते हैं।

रक्तदान के लिए कुछ जरूरी नियम होते हैं। सामान्य तौर पर 18 से 65 वर्ष की आयु का व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, बशर्ते उसका वजन कम से कम 45 किलोग्राम हो और हीमोग्लोबिन 12.5% हो। साथ ही रक्तचाप और नाड़ी दर का सामान्य होना जरूरी है। नियमों के मुताबिक पुरुष हर 3 महीने में और महिलाएं हर 4 महीने में रक्तदान कर सकती हैं।