Lucknow के सरोजनी नगर में RAF जवानों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में स्थित 91वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल (RAF) परिसर में गुरुवार को हरियाली बढ़ाने की एक खास पहल की गई। यहाँ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत बड़े स्तर पर पेड़ लग

Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में स्थित 91वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल (RAF) परिसर में गुरुवार को हरियाली बढ़ाने की एक खास पहल की गई। यहाँ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत बड़े स्तर पर पेड़ लगाए गए। इस अभियान के जरिए जवानों ने प्रकृति को बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

यह पूरा कार्यक्रम कमांडेंट जितेंद्र कुमार ओझा के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। अभियान के दौरान परिसर में अलग-अलग तरह के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए ताकि आने वाले समय में यहाँ हरियाली बढ़ सके और वातावरण शुद्ध रहे। जवानों ने न केवल पौधे लगाए बल्कि उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली।