Lucknow में ट्रैफिक सुधार के लिए PWD लगाएगा स्थायी बैरियर, 13 सर्किलों के 69 स्थानों पर होगा काम
Lucknow: राजधानी लखनऊ की सड़कों पर जाम और हादसों को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। शहर के 13 सर्किलों में कुल 69 जगहों पर स्थायी बैरियर लगाए जाएंगे। इस पहल से यातायात व्यवस्था सुव्यवस
Lucknow: राजधानी लखनऊ की सड़कों पर जाम और हादसों को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। शहर के 13 सर्किलों में कुल 69 जगहों पर स्थायी बैरियर लगाए जाएंगे। इस पहल से यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित होगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
यह पूरा मामला ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त (DCP Traffic) द्वारा भेजे गए एक पत्र के बाद शुरू हुआ है। पत्र में बताया गया था कि सड़कों पर लगाए गए अस्थायी बैरियर बार-बार टूट जाते हैं, जिससे ट्रैफिक कंट्रोल करने में दिक्कत होती है। अब PWD के प्रांतीय निर्माण खंड द्वारा सीमेंटेड स्थायी बैरियर लगाए जाएंगे। इंजीनियरों का कहना है कि सीमेंटेड बैरियर होने की वजह से दोपहिया वाहन चालक गलत दिशा से जाने या नियमों को तोड़ने के बजाय उनका पालन करने को मजबूर होंगे।
इस प्रोजेक्ट के तहत बैरियर की लंबाई 23 फीट से लेकर 288 फीट तक होगी। PWD विभाग ने इन सभी 69 स्थानों की लंबाई, ऊंचाई और चौड़ाई के हिसाब से बजट (Estimate) तैयार करना शुरू कर दिया है। विभाग के मुताबिक, बैरियर लगाने का काम अगले एक से दो महीने के भीतर शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 मई 2026 को PWD की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने सड़क और पुलों को व्यापार और रोजगार के लिए जरूरी माध्यम बताया था। साथ ही, लागत कम करने और सड़कों को टिकाऊ बनाने के लिए सीमेंट ट्रीटेड सबबेस (CTS) जैसी नई तकनीकों को अपनाने के निर्देश दिए थे।
गोमती नगर के कई प्रमुख इलाकों में ये बैरियर लगाए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से जयपुरिया तिराहा, आइजीपी चौराहा, सिनेपाल मॉल के सामने किसान बाजार यू-टर्न, मटियारी चौराहा ब्रिज के नीचे, चिनहट चौराहा ब्रिज, कमता तिराहा, कमता ब्रिज, श्रीराम टावर और सीएमएस स्कूल हुसैनगंज के सामने वाले इलाके शामिल हैं।