Lucknow में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Lucknow: लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां चांद सराय गांव के पास की ढाल पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों दोस्तों की मौक

Lucknow: लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां चांद सराय गांव के पास की ढाल पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अनुज पाल उर्फ हनी और 22 वर्षीय नीतीश शर्मा के रूप में हुई है। अनुज महानगर के जेपीसी कैंपस का रहने वाला था और बेसिक शिक्षा निदेशालय में संविदा कर्मचारी था। वहीं नीतीश शर्मा गुडंबा की शिवपुरी कॉलोनी का निवासी था और एलएलबी की पढ़ाई के साथ एक मोबाइल दुकान पर काम करता था। दोनों बचपन के दोस्त थे और साथ में पढ़ाई करते थे।

परिजनों के मुताबिक दोनों दोस्त 4 जुलाई की रात घर से निकले थे। अनुज ने घर पर लखीमपुर जाने की बात कही थी, जबकि नीतीश ने पटना में पेपर देने जाने का बताया था। रविवार को पटना में परीक्षा देने के बाद दोनों समस्तीपुर में नीतीश की बहन के घर गए थे। वहां से रविवार रात करीब दो बजे वे लखनऊ के लिए निकले, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

गोसाईगंज पुलिस और इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि रात भर जागने की वजह से नीतीश को झपकी आ गई होगी, जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन का पता लगाया जा सके।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के लिए यूपीडा ने कई नियम बनाए हैं। बाइक के लिए अधिकतम गति सीमा 70 किमी/घंटा तय है। रात के समय होने वाले हादसों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और बाइक चालकों को सफर करने से रोका जाता है। एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए 350 कैमरे और स्पीडोमीटर लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए यहां पूर्व सैनिकों और सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती है। साथ ही आपात स्थिति में मदद के लिए हाईटेक वायरलेस सिस्टम लगाया जा रहा है ताकि रिस्पॉन्स टाइम 3 मिनट से कम हो सके।