Lucknow में मौलाना जरजिस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका; FIR दर्ज

Lucknow: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शुक्रवार को माहौल उस समय गरमा गया जब भारतीय गौ सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौलाना जरजिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के कथित आपत्तिजनक बयानों पर ना

Lucknow: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शुक्रवार को माहौल उस समय गरमा गया जब भारतीय गौ सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौलाना जरजिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के कथित आपत्तिजनक बयानों पर नाराजगी जताते हुए उनका पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की. यह पूरा मामला भगवान शिव और भगवान कृष्ण के खिलाफ की गई टिप्पणियों से जुड़ा है.

जानकारी के मुताबिक यह प्रदर्शन शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ. भारतीय गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि मौलाना जरजिस लगातार सनातन धर्म और देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मौलाना के पुतले को जूते मारे और फिर उसमें आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा.

इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है. हिंदू नेता शिशिर चतुर्वेदी की शिकायत पर हजरतगंज थाने में मौलाना जरजिस के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 302 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है.

वहीं इस विवाद पर धार्मिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. देवबंद के मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा कि बिना सबूत के धार्मिक विषयों पर बयान देना गलत है. उन्होंने कहा कि मौलाना जरजिस को या तो अपने दावों के सबूत देने चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए. इस प्रदर्शन में हिंदू महासभा, विहिप और यादव समाज के लोग भी शामिल रहे.