Lucknow में प्रोफेसर से 2.11 करोड़ की धोखाधड़ी, बिल्डर और बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक प्रोफेसर के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रोफेसर ने एक बिल्डर कंपनी और कुछ बैंक अधिकारियों पर मिलकर उन्हें ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से मदद
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक प्रोफेसर के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रोफेसर ने एक बिल्डर कंपनी और कुछ बैंक अधिकारियों पर मिलकर उन्हें ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से मदद मांगी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर ने श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी यूनिट न्यू कन बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया है कि फ्लैट बेचने के नाम पर उनसे कुल 2.11 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इस मामले में न्यू कन बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रवि सिंह और अनुपम प्रकाश पांडे के नाम भी शामिल हैं।
प्रोफेसर ने केवल बिल्डर ही नहीं, बल्कि केनरा बैंक समेत कई बैंकों के अधिकारियों को भी इस साजिश में भागीदार बताया है। उनका आरोप है कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि केनरा बैंक से होम लोन पास होने के बाद पुराने ‘डमी लोन’ वाले बैंकों का पैसा वापस कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पीड़ित ने इस पूरी घटना को धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश करार दिया है। इस संबंध में 16 अगस्त, 2026 को कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अब दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।