Lucknow के गोमती नगर, अलीगंज और कपूरथला में आज बिजली संकट, मरम्मत कार्य के चलते बाधित रहेगी सप्लाई

Lucknow: लखनऊ के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को आज बिजली की समस्या का सामना करना पड़ेगा। गोमती नगर, अलीगंज और कपूरथला समेत कई क्षेत्रों में बिजली विभाग मरम्मत का काम करेगा, जिसकी वजह से बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। अलग-अ

Lucknow: लखनऊ के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को आज बिजली की समस्या का सामना करना पड़ेगा। गोमती नगर, अलीगंज और कपूरथला समेत कई क्षेत्रों में बिजली विभाग मरम्मत का काम करेगा, जिसकी वजह से बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में सुबह से शाम तक अलग-अलग समय पर कटौती होगी।

अधिशासी अभियंता धीरज यादव ने गोमती नगर क्षेत्र में बिजली संकट की जानकारी दी है। मरम्मत कार्य के कारण गोमती नगर के विपिन खंड से जुड़े विशाल खंड 3, 4 और 5 में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहाँ सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

बिजली विभाग ने बताया है कि यह काम जरूरी मरम्मत के लिए किया जा रहा है, ताकि भविष्य में सप्लाई बेहतर रहे। प्रभावित क्षेत्रों के लोग समय का ध्यान रखें क्योंकि अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी।