Lucknow पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत नष्ट किए 1.18 करोड़ के ड्रग्स, 344 किलो मादक पदार्थ जलाए
Lucknow: लखनऊ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 344.87 किलोग्राम मादक पदार्थों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। जब्त किए
Lucknow: लखनऊ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 344.87 किलोग्राम मादक पदार्थों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। जब्त किए गए इन ड्रग्स की कुल कीमत लगभग 1.18 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
यह पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख और कोर्ट के आदेश के बाद पूरी की गई। पर्यावरण का ध्यान रखते हुए इन नशीले पदार्थों को अधिकृत इंसिनरेटर में जलाया गया और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान एडीसीपी अपराध किरण यादव, एसीपी अपराध, फोरेंसिक टीम और कई थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
नष्ट किए गए पदार्थों की मात्रा काफी ज्यादा थी, जिसमें सबसे ज्यादा पोस्ता शामिल था। अकेले हेरोइन की कीमत ही 1.13 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि लखनऊ पुलिस ड्रग्स के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रही है और नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने में जुटी है।
| मादक पदार्थ | मात्रा (किलोग्राम) |
|---|---|
| पोस्ता | 319.65 |
| गांजा | 23.40 |
| हेरोइन/मॉर्फीन | 1.13 |
| चरस | 0.30 |
| डायजेपाम | 0.087 |
बता दें कि ‘ऑपरेशन दहन’ पूरे उत्तर प्रदेश में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा चलाया जा रहा एक राज्यव्यापी अभियान है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029’ जारी किया है, जिसका मकसद देश से नशे को मिटाना है। लखनऊ के अलावा बाराबंकी, नोएडा और खीरी पुलिस ने भी इसी अभियान के तहत करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ नष्ट किए हैं।