Lucknow में घर के कर्मचारियों का वेरिफिकेशन हुआ अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई
Lucknow: अगर आप अपने घर में ड्राइवर, कुक या कोई अन्य घरेलू कर्मचारी रखते हैं, तो अब उनकी पुलिस वेरिफिकेशन कराना जरूरी हो गया है। लखनऊ पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना जांच के किसी अजनबी को घर में रखना सुरक्षा के लिहाज से ब
Lucknow: अगर आप अपने घर में ड्राइवर, कुक या कोई अन्य घरेलू कर्मचारी रखते हैं, तो अब उनकी पुलिस वेरिफिकेशन कराना जरूरी हो गया है। लखनऊ पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना जांच के किसी अजनबी को घर में रखना सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा बन सकता है। भरोसे के नाम पर की गई लापरवाही आपके परिवार की सुरक्षा को जोखिम में डाल सकती है।
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) उपेंद्र अग्रवाल ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। 25 अगस्त 2023 को धारा 144 के तहत एक आदेश जारी किया गया था, जिसके मुताबिक मकान मालिकों, प्रॉपर्टी मालिकों और सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए अपने किरायेदारों और स्टाफ का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। अगर कोई इस नियम का पालन नहीं करता है, तो मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि अक्सर देखा गया है कि शहर के बाहर से आए लोग किराए के कमरों में रहते हैं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होते हैं। अगर उनका वेरिफिकेशन नहीं होता, तो अपराध के बाद उनकी सही जानकारी जुटाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए यह नियोक्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने यहाँ काम करने वाले व्यक्ति के बैकग्राउंड की पूरी जांच कराए।
आम लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने इस प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। अब UPCOP App और UP पुलिस की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन कराया जा सकता है। UPCOP App में अब 27 तरह की सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें कैरेक्टर, टेनेंट और घरेलू सहायकों का वेरिफिकेशन शामिल है। पहले इस प्रक्रिया में करीब 13 दिन लगते थे, लेकिन अब इसे घटाकर लगभग 5 दिन कर दिया गया है, जिससे यह काम अब पहले से काफी तेज और आसान हो गया है।