Lucknow में दोना पत्तल व्यापारी से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख रुपये बरामद
Lucknow: राजधानी लखनऊ की मदेयगंज पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दोना पत्तल व्यापारी से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को 24 घंटे के अंदर दबोच लिया है। पुलिस ने लूटे गए 2.50 लाख रुपये में से 1.92 लाख रुपये बरामद कर लि
Lucknow: राजधानी लखनऊ की मदेयगंज पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दोना पत्तल व्यापारी से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को 24 घंटे के अंदर दबोच लिया है। पुलिस ने लूटे गए 2.50 लाख रुपये में से 1.92 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। यह पूरी वारदात सोमवार को सजीशन ढंग से रची गई थी जिसमें एक व्यापारी को सस्ते सामान का लालच देकर बुलाया गया था।
घटना सोमवार, 20 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे की है। ठाकुरगंज के एकता नगर चौराहे पर डिस्पोजेबल सामान की दुकान चलाने वाले महेंद्र कुमार को मोहन शेख नाम के व्यक्ति ने फोन किया था। मोहन ने खुद को थोक व्यापारी बताते हुए सस्ते रेट पर सामान देने का वादा किया और पैसों के लेन-देन के लिए मदेयगंज इलाके के बांध रोड स्थित पुक्का पुल के पास सुनसान जगह पर बुलाया। जैसे ही महेंद्र कुमार ने अपनी बाइक की डिक्की से 2.50 लाख रुपये निकाले, वहां पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने बैग छीन लिया और फरार हो गए। इस पूरी साजिश में अनवर नाम का एक चौथा साथी भी शामिल था जो मौके से भागने में सफल रहा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP सेंट्रल के निर्देश पर मदेयगंज पुलिस की एक स्पेशल टीम बनाई गई। ADCP सेंट्रल जितेंद्र कुमार और थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने करीब 200 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान मोहन शेख (38, दिल्ली), सोहेल (29, लखनऊ) और रकीब (28, पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वे दुकानदारों को सस्ते सामान का झांसा देकर सुनसान जगहों पर बुलाते थे और फिर लूटपाट करते थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे वारदात के लिए एक नया सिम कार्ड इस्तेमाल करते थे जिसे काम होते ही बंद कर दिया जाता था। पुलिस अब फरार आरोपी अनवर की तलाश कर रही है, क्योंकि बाकी बचे हुए पैसे उसी के पास होने की आशंका है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(2) और 317(2) के तहत केस दर्ज किया है।