Lucknow में 24 घंटे के भीतर मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी लखनऊ की पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह को बड़ी कामयाबी के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा महज 24 घंटे के अंदर कर दिया और दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 1.20 ला
Lucknow: राजधानी लखनऊ की पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह को बड़ी कामयाबी के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा महज 24 घंटे के अंदर कर दिया और दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 1.20 लाख रुपये कीमत के चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपर्णा कुमार के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। मामला 1 अगस्त का है जब गौरी बाजार सब्जी मंडी से दो अलग-अलग लोगों के मोबाइल चोरी हो गए थे और उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरोजनीनगर थाना पुलिस और दक्षिणी जोन की सर्विलांस टीम ने मिलकर काम किया। पुलिस ने आरोपियों तक पहुँचने के लिए करीब 50 से 60 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच की। कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें कैलाश विहार मोड़ के पास से दबोच लिया।