Lucknow में पिकअप ड्राइवर की मौत, पिता ने लगाया पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Lucknow: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान एक 30 साल के पिकअप ड्राइवर सुमित कुमार की मौत हो गई। सुमित बिजनौर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घायल मिला था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रा

Lucknow: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान एक 30 साल के पिकअप ड्राइवर सुमित कुमार की मौत हो गई। सुमित बिजनौर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घायल मिला था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात करीब 12 बजे उसकी जान चली गई।

इस मामले में मृतक के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि सुमित की पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा था, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। परिवार ने इसे हत्या करार दिया है। फिलहाल यह मामला पुलिस और जांच के दायरे में है।