Lucknow में पिकअप चालक की मौत, पिता ने पत्नी और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Lucknow: लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में इलाज के दौरान एक पिकअप चालक सुमित कुमार की मौत हो गई। सुमित के पिता ने अपनी बहू और उसके मायके वालों पर बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला अब पुलिस जांच के

Lucknow: लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में इलाज के दौरान एक पिकअप चालक सुमित कुमार की मौत हो गई। सुमित के पिता ने अपनी बहू और उसके मायके वालों पर बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 30 साल के सुमित कुमार को चार दिन पहले संदिग्ध हालत में घायल पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सुमित के पिता सुभाष चंद्र, जो मूल रूप से रायबरेली के लालगंज के रहने वाले हैं, का कहना है कि सुमित की पत्नी पूजा, उसके भाई और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर सुमित को बुरी तरह पीटा था।

पिता का आरोप है कि सुमित ने एक जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी विवाद के चलते पूजा ने सुमित को जान से मारने की धमकी दी थी। सुभाष चंद्र ने यह भी बताया कि पूजा ने उनके दूसरे बेटे सौरभ को भी धमकी दी थी।

दूसरी तरफ, बिजनौर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस के अनुसार, सुमित ने किसी परेशानी की वजह से फांसी लगाने की कोशिश की थी, जिसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।