Lucknow में तेज रफ्तार पिकअप ने PAC हेड कॉन्स्टेबल को रौंदा, साइकिल समेत 20 मीटर तक घसीटा

Lucknow: राजधानी के कानपुर रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार पीएसी हेड कॉन्स्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल जवान साइकिल समेत करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया

Lucknow: राजधानी के कानपुर रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार पीएसी हेड कॉन्स्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल जवान साइकिल समेत करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह घटना शनिवार सुबह 18 जुलाई 2026 को सरोजनी नगर इलाके में हुई। 32वीं वाहिनी पीएसी बटालियन परिसर में तैनात 56 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल जयप्रकाश राय सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जब वह सुबह 8 बजे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी 32वीं वाहिनी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस ने शोर मचाकर गाड़ी को रुकवाया और घायल जयप्रकाश राय को बाहर निकाला।

घायल हेड कॉन्स्टेबल को तुरंत कृष्णानगर स्थित लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सरोजनीनगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक के पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।